Header Ads

राहु–केतु गोचर 2026 – आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा? | Rahu Ketu Transit 2026 Horoscope | राहु केतु गोचर 2026 भविष्यफल

 राहु–केतु गोचर 2026 – आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा? | Rahu Ketu Transit 2026 Horoscope | राहु केतु गोचर 2026 भविष्यफल

Rahu Ketu Transit 2026 Horoscope | राहु केतु गोचर 2026 भविष्यफल

लेखक: Astrologer Prashant Srivastava 
स्रोत: www.astrologerprashant.com
Keywords: राहु केतु गोचर 2026, Rahu Ketu Transit 2026, राहु कुंभ में, केतु सिंह में, राशिफल 2026

छाया ग्रह जब दिशा बदलते हैं

2026 का वर्ष रहस्यमय ऊर्जाओं से भरा रहेगा। क्योकि इस वर्ष राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में रहेंगे।
इन दोनों “छाया ग्रहों” का यह गोचर (Transit) व्यक्ति की सोच, दिशा, महत्वाकांक्षा और आध्यात्मिकता आदि 
सभी पर गहरा असर डालेगा। आइये इस लेख में विस्तार से जानते है। 

राहु जहाँ भ्रम, लालसा, लिप्सा और अवसर का प्रतीक है, वहीं केतु आत्म-जागरूकता, त्याग और मुक्ति का प्रतीक माना जाता है।जब ये दोनों विपरीत राशियों में एक साथ सक्रिय होते हैं, तब मनुष्य के जीवन में “कर्म परिवर्तन” आरंभ होता है।

राहु–केतु 2026 गोचर स्थिति (Planetary Position ) एवं अन्य ग्रह गोचर 

ग्रहराशिअवधिप्रभाव
राहुकुंभ राशि (Aquarius)पूरे वर्षज्ञान, तकनीकी क्षेत्र, समाज और समूह कार्यों पर प्रभाव
केतुसिंह राशि (Leo)पूरे वर्षआत्म-खोज, रचनात्मकता, और अहंकार मुक्ति का काल
शनिमीन राशिकर्म और धैर्य का प्रभाव
बृहस्पतिमिथुन → कर्क → सिंहविचार, परिवार और प्रसिद्धि में परिवर्तन

राहु–केतु का सामान्य प्रभाव 2026 के लिए क्या होगा 

राहु कुंभ राशि में क्या फल देंगे :

राहु कुंभ में Air-element राशि में होने से नवाचार, तकनीक, और सामाजिक सोच को प्रबल करेगा।

लोग नई योजनाओं और बड़े विचारों की ओर आकर्षित होंगे।

लेकिन राहु भ्रम भी देता है,  इसलिए अति-कल्पना और असत्य निर्णय से बचना होगा।

केतु सिंह राशि में क्या फल देंगे :

केतु सिंह में होने से अहंकार और आत्म-प्रदर्शन पर नियंत्रण आएगा।

यह स्थिति व्यक्ति को आध्यात्मिक रूप से गहराई में ले जाएगी।

रचनात्मक कार्यों और आध्यात्मिक साधना के लिए श्रेष्ठ समय रहेगा।

मेष राशि (Aries) वालो को राहु का फल 

राहु आपकी 11वीं भाव में रहेगा जो लाभ देगा और धन, मित्र, और नेटवर्क बढ़ेंगे।

केतु 5वीं भाव में है  संतान, शिक्षा, और भावनात्मक मामलों में गहराई।

परिणाम: आय वृद्धि, पर भावनात्मक अस्थिरता।

उपाय: मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें, लाल धागा धारण करें।

मेष राशि 2026 का सम्पूर्ण राशिफल जानने के लिए क्लिक करे 

वृषभ राशि (Taurus) वालो को राहु का फल

राहु 10वीं भाव में जो  करियर में नई दिशा, नाम और प्रतिष्ठा।
केतु 4वीं भाव में यह घर के मामलों में परिवर्तन।
परिणाम: नौकरी बदलने या स्थान परिवर्तन के योग।
उपाय: गुरुवार को पीला पुष्प भगवान विष्णु को अर्पित करें।

वृषभ राशि 2026 का सम्पूर्ण राशिफल जानने के लिए क्लिक करे 

मिथुन राशि (Gemini) वालो को राहु का फल

राहु 9वीं भाव में यह  भाग्य, विदेश यात्रा और नई शिक्षा।
केतु 3वीं भाव में जो भाई-बहन से दूरी, लेकिन आध्यात्मिक दृष्टि में विकास करेगा ।
परिणाम: विदेश से अवसर, भाग्य विस्तार।
उपाय: “ॐ बृं बृहस्पतये नमः” का जाप करें।

मिथुन राशि 2026 का सम्पूर्ण राशिफल जानने के लिए क्लिक करे 

कर्क राशि (Cancer) वालो को राहु का फल

राहु 8वीं भाव में  अचानक परिवर्तन, रहस्य और शोध देगा ।
केतु 2वीं भाव में कहता है वाणी और परिवार पर संयम रखें।
परिणाम: पुरानी आदतें बदलें; अध्यात्म और चिकित्सा क्षेत्र में लाभ।
उपाय: सोमवार को शिवलिंग पर दूध चढ़ाएँ, “ॐ नमः शिवाय” जप करें।

कर्क राशि 2026 का सम्पूर्ण राशिफल जानने के लिए क्लिक करे 

सिंह राशि (Leo) वालो को राहु का फल

केतु आपकी ही राशि में आत्म-विचार और आंतरिक परिवर्तन का कारण है ।
राहु 7वीं भाव में संबंधों में भ्रम या आकर्षण देगा ।
परिणाम: प्रेम, विवाह और साझेदारी में सावधानी रखें।
उपाय: सूर्य नमस्कार करें, गाय को गुड़ खिलाएँ।

कन्या राशि (Virgo) वालो को राहु का फल

राहु 6वीं भाव में  शत्रु पर विजय, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता देगा ।
केतु 12वीं भाव में विदेश यात्रा या आध्यात्मिक यात्रा दे सकता है ।
परिणाम: शत्रुओं पर विजय, पर स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपाय: बुधवार को हरा वस्त्र पहनें, “ॐ रां राहवे नमः” जप करें।

तुला राशि (Libra) वालो को राहु का फल

राहु 5वीं भाव में  संतान सुख, शिक्षा, प्रेम संबंध में उतार-चढ़ाव लाएगा ।
केतु 11वीं भाव में पुराने मित्र दूर हो सकते हैं ध्यान दे ।
परिणाम: रचनात्मकता और नाम में वृद्धि, पर गलत सलाह से बचें।
उपाय: शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की उपासना करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) वालो को राहु का फल

राहु 4वीं भाव में घर और संपत्ति से जुड़े निर्णय लेंगे ।
केतु 10वीं भाव में करियर में असंतोष, पर अंततः लाभ का कारण।
परिणाम: काम बदलने की इच्छा, पर स्थिर रहना बेहतर।
उपाय: शनिदेव को तेल अर्पित करें, “ॐ शं शनैश्चराय नमः” जप करें।

धनु राशि (Sagittarius) वालो को राहु का फल

राहु 3वीं भाव में आत्मविश्वास और प्रयास बढ़ेंगे।
केतु 9वीं भाव में भाग्य पर निर्भरता घटेगी, कर्म प्रधान बनेगा।
परिणाम: सफलता प्रयास से मिलेगी।
उपाय: गुरु मंत्र “ॐ बृं बृहस्पतये नमः”।

मकर राशि (Capricorn) वालो को राहु का फल

राहु 2वीं भाव में धन वृद्धि पर ध्यान दें, बोलचाल में सावधानी बरते ।
केतु 8वीं भाव में स्वास्थ्य में सुधार करेगा , पर मानसिक अस्थिरता देगा ।
परिणाम: पैसा आएगा, पर बचत कठिन।
उपाय: शनिवार को तिल का दीपक जलाएँ।

कुंभ राशि (Aquarius) वालो को राहु का फल

राहु आपकी राशि में नेतृत्व और प्रसिद्धि का समय है ।
केतु 7वीं भाव में साझेदारी या विवाह संबंध में दूरियाँ सावधानी बरते।
परिणाम: करियर में उछाल, रिश्तों में सावधानी।
उपाय: नीला वस्त्र पहनें, राहु काल में “ॐ रां राहवे नमः” जप करें।

मीन राशि (Pisces) वालो को राहु का फल

राहु 12वीं भाव में विदेश यात्रा, ध्यान, और रहस्य ज्ञान का कारण बनेगा ।
केतु 6वीं भाव में शत्रु से राहत का संकेत है।
परिणाम: आध्यात्मिक उत्थान और करियर परिवर्तन संभव।
उपाय: गुरुवार को पीले वस्त्र पहनें, ध्यान करें।

🌙 वर्ष 2026 का राहु समग्र परिणाम – Rahu Ketu Transit 2026 Summary

क्षेत्रपरिणाम
करियरराहु अवसर देगा, पर जल्दबाजी से नुकसान।
धननए आय स्रोत खुलेंगे, पर खर्च भी बढ़ेंगे।
प्रेमभ्रम से बचें, सच्चे रिश्ते टिकेंगे।
स्वास्थ्यमानसिक तनाव पर ध्यान दें।
आध्यात्मिकताकेतु आत्मज्ञान की राह खोलेगा।

राहु–केतु के उपाय (Astrological Remedies)

  1. हर शनिवार “ॐ रां राहवे नमः” और “ॐ कें केतवे नमः” का जाप करें।

  2. राहु काल में नीला दीपक जलाएँ।

  3. तिल और उड़द का दान करें।

  4. शिव मंदिर में धूप जलाएँ।

  5. ध्यान करें — “मैं अपने कर्मों का साक्षी हूँ” यह भावना रखें।

💬 FAQ (लोकप्रिय प्रश्न)

प्र. 1: राहु–केतु गोचर 2026 कब होगा?
उ: राहु लगभग  पूरे वर्ष कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में रहेंगे।

प्र. 2: कौन सी राशियाँ सबसे प्रभावित रहेंगी?
उ: सिंह, कुंभ, कर्क, और मकर राशि पर गहरा प्रभाव रहेगा।

प्र. 3: क्या यह गोचर शुभ है या अशुभ?
उ: यह आत्म-परिवर्तन और नई दिशा का समय है परिणाम आपके कर्म पर निर्भर है।

लेखक: Prashant Srivastava                    Scientific Astrologer, Vedic Astrologer, Palmist & Numerologist. Astrology, Numerology, Gemstone & Astro Meditation पर लेखन।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.