👉 Please Select your Language (भाषा):
6 अंगुली और ज्योतिष (Six Fingers in Astrology) - Sri Prashant Astrology

Header Ads

6 अंगुली और ज्योतिष (Six Fingers in Astrology)

 


6 अंगुली और ज्योतिष

*******************

यदि आप के हांथो या पाँव में है 10 से ज्यादा अंगुलिया तो  हस्त रेखा या ज्योतिष विज्ञान क्या कहता है आइये समझे।

उंगलियों की संख्या और बनावट इंसान के मस्तिष्क को प्रभावित करती है। इसलिए प्राचीन काल से ही ऋषि-मुनि उंगलियों और अंगूठे को आपस में मिलाकर अलग-अलग मुद्रा बना कर ध्यान लगाते थे।

ज्योतिष में अंगुलिया पर्वतों के नाम से ही जानी जाती है या उन्ही का एक्सटेंशन होती है और जब एक ही पर्वत पर अंगुलिया ज्यादा हो गई तो एक्सटेंशन भी ज्यादा हो गया मतलब उस पर्वत के गुणों या दुर्गुणों में बढ़ोतरी होती है।

इसीलिए ज्योतिष के अनुसार अधिक अंगुली होना सौभाग्यशाली है। हाथ या पैर में अतिरिक्त उंगलियां होने को  विज्ञान की भाषा में पॉलिडेक्टिली कहते हैं। ऐसा 800 में से एक व्यक्ति को होता है। 

हस्तरेखा और ज्योतिष के अनुसार छ: उंगलियों वालों को सौभाग्यशाली माना जाता है। कुछ हाथों में छोटी अंगुली (लिटिल फिंगर) के पास छठी उंगली होती है। वहीं कुछ हाथों में अंगूठे से जुड़ी होती है। इन दोनों ही स्थितियों को शुभ माना गया है। हाथों के अलावा कुछ लोगों के पैरों में भी छ: उंगलियां होती हैं। जो शुभ मानी जाती है। ऐसे लोग स्वयं तो सौभाग्यशाली होते ही है। जिसके साथ रहते हैं तो उसको भी फायदा ही पहुंचाते हैं। जर्मनी की यूनिवर्सिटी ऑफ फ्रीबर्ग एंड इंपीरियल कॉलेज की हालिया रिसर्च में भी ये बात सामने आई है कि जिन लाेगाें के हाथाें अाैर पैराें में छह उंगलियां हाेती हैं, वे पांच उंगलियाें वाले की अपेक्षा काम काे ज्यादा बेहतर तरीके से अंजाम देते हैं। उनका दिमाग पांच उंगलियाें वालाें से ज्यादा तेज गति से काम करता है। साथ ही हर काम में बेहतर संतुलन बनाए रखता है।

अगर बुद्ध ग्रह पर दो अंगुली हो जाये तो ऐसे व्यक्ति चतुर चालाक और प्रत्येक चीज में नफे नुकसान तौलने वाले लेकिन विपरीत परिस्थितियों को अच्छे से संभालने वाले और मानसिक रूप से अधिक सक्षम होते है। क्योकिऐसे लोगों का दिमाग तेज चलता है। ये लोग अपना काम पूरी ईमानदारी और मेहनत से करते हैं, लेकिन ये दूसरे के कामों में हमेशा कमी निकालते हैं। दुसरो की निंदा या चुगली में इन्हें विशेष रस मिलता है। इसलिए कभी-कभी अन्य लोगों से इनके संबंध बिगड़ जाते हैं।  लेकिन परिणाम मुख्यतः बुद्ध पर्वत की अच्छी या बुरी स्तिथि पर ही  निर्भर करता है।

वही अंगूठे के पास की अतिरिक्त अंगुली जहाँ आप को तुनक मिजाज और नखरैल बनाती है वही ये व्यक्ति को सजने सवरने को भी प्रेरित करती है ऐसे लोगो को विपरित लिंग का आकर्षण भी ज्यादा ही होता है।इनका जीवन साथी सामान्यतः इनसे अधिक सुंदर होता है। शुक्र से जुड़े व्यवसाय कला के क्षेत्र में लोग अधिक सफल होते है ।सामान्यतः ये सुखी होते है। लेकिन मुख्यतः शुक्र पर्वत की अच्छी या बुरी स्तिथि पर ही परिणाम निर्भर करता है।

कुल मिलाकर बाल की खाल निकालने वाले ऐसे 6 अंगुली वाले लोग स्वयम तो भाग्यशाली होते है जिनके साथ हो उनके लिये भी सौभाग्यशाली होते है।


Astro Prashant Srivastava

Blogger द्वारा संचालित.